फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Four schools debar declared in Ayodhya and Barabanki

अयोध्या व बाराबंकी में चार स्कूल डिबार घोषित

Sun, 17 Nov 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Four schools debar declared in Ayodhya and Barabanki
अयोध्या। गतवर्षों की बोर्ड परीक्षा में विभिन्न खामियों के घेरे में आए मंडल के चार स्कूलों को इस बार भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से डिबार घोषित किया गया है। इस सूची में शामिल विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इनमें दो विद्यालय अयोध्या व दो बाराबंकी के हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीते 12 नवंबर को ही ऑनलाइन केंद्र निर्धारण में 124 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। हालांकि, इनमें तमाम अनियमितताएं व्याप्त हैं, जिसको दूर करने के लिए स्कूलों की ओर से आपत्तियां भेजी गई हैं। जिनके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी उप जिलाधिकारियों को जिम्मेदारियों सौंपी गई हैं, जो मौके पर जाकर मानक के अनुरूप स्कूलों का निरीक्षण कर उनकी रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन

इसी आधार पर अंतिम सूची जारी होगी। वहीं, गतवर्षों नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सरकार ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। इसी के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा लगाने से लेकर तमाम फेरबदल किए गए थे। परीक्षा केंद्र बने कुछ विद्यालयों ने सरकार की मंशा के विपरीत अनेक खामियां करते हुए परीक्षा संपन्न कराई। जिसमे पकड़ में आए मंडल के चार स्कूलों पर विभागीय रिपोर्ट के आधार पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डिबार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2018 की परीक्षा में निर्धारित तिथि से पूर्व भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्रपत्र खुल जाने के कारण रुदौली के अमरचंद पटेल इंटर कॉलेज रानीमऊ को एवं अनुक्रमांक में हेराफेरी आक्षेप प्रकरण में नेशनल इंटर कॉलेज रुदौली को परीक्षा समिति के निर्णय के आधार पर डिबार घोषित किया गया है।
इसी तरह बाराबंकी के फैजानुल उलूम उ.मा.वि. अनूपगंज व एमएलबी इंटर कॉलेज परसा सफदरगंज को हाईस्कूल 2018 के परीक्षार्थी की संस्कृत की परीक्षा में फर्जी छात्र परीक्षा देते समय पकड़े जाने के संबंध में डिबार की सूची में शामिल किया गया है। ये विद्यालय किसी भी दशा में केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।

अयोध्या मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि मंडल के चार विद्यालयों को गतवर्षों में संपन्न हुई परीक्षाओं में विभिन्न अनियमितताओं के कारण विभागीय रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड की ओर से डिबार घोषित किया गया है। इनमें अयोध्या व बाराबंकी के दो-दो स्कूल शामिल हैं। इन्हें आगामी परीक्षा के लिए किसी भी दशा में केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed