फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Four pairs of trains canceled, upset Passenger

चार जोड़ी ट्रेनें रद्द होने से परेशान रहे यात्री

Tue, 04 Oct 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 04 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Four pairs of trains canceled, upset Passenger
ट्रेनें रद्द होने से स्टेशन पर बैठे परेशान यात्री। - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या और फैजाबाद से प्रयाग व मनकापुर तक चलने वाली चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया गया है। इससे प्रतिदिन सफर करने वाले छह हजार से अधिक यात्री मंगलवार को खासे परेशान रहे। रद्द की गई ट्रेनों में एक फैजाबाद से प्रयाग, दूसरी फैजाबाद से मनकापुर और दो ट्रेनें अयोध्या से मनकापुर के बीच चलती हैं।
विज्ञापन


इन ट्रेनों को रद्द करने की वजह क्या है? इसे लेकर स्थानीय अधिकारी खुद को अंजान बता रहे हैं। अधिकारियों का सिर्फ इतना कहना है कि कंट्रोल रूम से अगले आदेश तक पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने संदेश दोनों स्टेशनों आया है। उधर, स्टेशन पर हो रहे अनाउंसमेंट से पहुंचने वाले यात्रियों में हलचल मची रही।
विज्ञापन


प्रयाग से चलकर सुबह 10:45 बजे फैजाबाद में समाप्त होने वाली और दोपहर में 13:20 बजे प्रयाग जाने वाली 54371/54372 ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों व रेलवे राजस्व को सर्वाधिक नुकसान माना जा रहा है। प्रयाग जाने के लिए अब शाम को ही इकलौती पैसेंजर ट्रेन रह गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी रद्द पैसेंजर प्रतिदिन मनकापुर-फैजाबाद के बीच 54237/54238 ट्रेन बनकर चलती है। ट्रेन रात 21:50 बजे फैजाबाद पहुंचती और सुबह 4:50 बजे मनकापुर जाती है। कंट्रोल रूम द्वारा एनईआर की अयोध्या से मनकापुर के बीच प्रतिदिन दो फेरे लगाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी रद्द की गई है।

मनकापुर से सुबह 9:15 बजे अयोध्या पहुंचने व आधे घंटे बाद 9:55 बजे वापस होने वाली 54239/54240 और शाम को 17:20 बजे आकर अयोध्या से 17:50 बजे मनकापुर रवाना होने वाली 54243/54244 ट्रेन बंद होने से अयोध्या दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं और खरीदारी के लिए आने वालों की दिक्कतें बढ़ गयी हैं।

इस ट्रैक पर अब कोई पैसेंजर नहीं रह गयी है। अयोध्या के स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह और फैजाबाद के क्रू कंट्रोलर सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि अगले आदेश तक उक्त चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन स्थगित रहने का संदेश कंट्रोल रूम से आया है।


ट्रेनों को बंद करने की वजह फिलहाल उन्हें नहीं मालूम है। देर शाम उत्तर रेलवे की ओर से पैसेंजर ट्रेनों के निरस्तीकरण के संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के निरस्त होने की एक सूचना भी प्रसारित हुई। इस बाबत अधिकारियों का कहना था कि उनके पास इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed