फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Four hours before the train departs, passengers Ruckus

चार घंटे पहले छूटी ट्रेन, यात्रियों का हंगामा

Mon, 03 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Four hours before the train departs, passengers Ruckus
महीनों पहले आरक्षित टिकट लेकर एक अक्तूबर की रात ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों ने पुराने समय से चार घंटा पहले ट्रेन के दिल्ली रवाना हो जाने पर जमकर हंगामा किया। स्टेशन अधीक्षक और वाणिज्य निरीक्षक को स्टेशन बुलाया गया। दोनों नहीं पहुंचे तो यात्रियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


आरक्षित टिकट लिए दो-ढाई सौ यात्री रात 11 बजे तक डटे रहेा। करीब 50 यात्रियों ने शिकायत पुस्तिका पर पीएनआर नंबर सहित शिकायत दर्ज की। दूसरी ट्रेन से दिल्ली भेजने की कंट्रोल रूम से अनुमति मिली तो सभी शांत हुए।
विज्ञापन


फैजाबाद से दिल्ली के बीच प्रतिदिन अप 14205 एक्सप्रेस ट्रेन रात 21:45 बजे रवाना होती थी। इस ट्रेन में स्लीपर और एसी कोचों में सैकड़ों यात्रियों ने महीनों पहले एक अक्तूबर का आरक्षण करा रखा था। एक अक्तूबर को ट्रेन बदले समय पर चार घंटा पहले 17:25 बजे फैजाबाद से छूट गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने समय पर ट्रेन रवाना होने को लेकर करीब दो सौ यात्रियों का हुजूम स्टेशन पहुंचा। ट्रेन चली जाने की जानकारी हुई तो सभी हंगामा करने लगे। स्टेशन मास्टर कार्यालय ने हंगामा बढ़ता देख आरपीएफ व जीआरपी को बुला लिया। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी एसओ आदि फोर्स के साथ हंगामा करते यात्रियों को शांत कराते रहे।

एसएस दिग्विजय कुमार और सीएमआई अजय सिंह फोन करने पर भी नहीं गये। सीआईटी मुकुल सक्सेना हंगामा देख खिसक गये। हंगामा करते यात्रियों को उन्हीं का टिकट दिखाया गया, जिस पर लिखा था ‘न्यू टाइम टेबल फ्रॉम 01.10.2016’। टिकटों पर ट्रेन के जाने व आने का कोई समय न होने से यात्रियों को ट्रेन छूटने का जिम्मेदार कहा गया।

अफसरों ने कंट्रोल रूम को स्थिति से अवगत कराया। अनुमति पर कुछ को मरुधर एक्सप्रेस से लखनऊ भेजा गया। शेष को कामाख्या-भगत कोठी से दिल्ली रवाना किया गया। इस ट्रेन के टीटीई से किसी यात्री से कोई चार्ज न वसूलने को कहा गया।


स्टेशन की शिकायत पुस्तिका में करीब 50 यात्रियों ने कंप्लेन दर्ज कराई है। जीआरपी एसओ भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचकर लोगों को शांत कराया गया। एसएस दिग्विजय कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed