{"_id":"616490c78ebc3e9bb07ac239","slug":"four-composite-schools-will-be-built-in-ramnagari-faizabad-news-lko599689975","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में बनाए जाएंगे चार कंपोजिट विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में बनाए जाएंगे चार कंपोजिट विद्यालय
विज्ञापन
बनाए जाएंगे चार कंपोजिट विद्यालय
अयोध्या। रामनगरी को विश्वस्तरीय सुविधाओं युक्त किए जाने के क्रम में चार अति आधुनिक कंपोजिट विद्यालय बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें 1500 बच्चों को आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा।
अयोध्या विकास प्राधिकरण में सोमवार को प्राथमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है। अब इसका डीपीआर शासन को भेजा जाएगा।
रामनगरी में सोमवार को प्राथमिक शिक्षा विभाग व अयोध्या विकास प्राधिकरण के अफसरों ने बैठक की है। इसमें चार कंपोटिज विद्यालय बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
इसके लिए 13 स्कूलों को जोड़कर चार विद्यालय बनाए जाएंगे। इसमें खेल के मैदान, आधुनिक व्यायामशाला, आधुनिक क्लास रूम, स्कूल तक पहुंचने की सड़के, पौधरोपण सहित अन्य सुविधाएं मुहैया होंगी।
विज्ञापन
सभी पहलुओं पर विचार करके दोनों विभागों ने डीपीआर शासन को भेजने का निर्णय लिया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव संजीव कुमार ने बताया है कि चार विद्यालयों को कंपोजिट बनाए जाने का निर्णय दोनों की विभागों की संयुक्त बैठक में लिया गया है। इसका डीपीआर मंगलवार को शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। कार्य की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।