{"_id":"4f1f16c83dcd3fddbbfb3143a3965c0e","slug":"fortnight-across-the-broken-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पखवारे भर में ही उखड़ी मंत्री के क्षेत्र की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पखवारे भर में ही उखड़ी मंत्री के क्षेत्र की सड़क
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग में सड़कों के निर्माण में सरकारी धन की बंदरबांट का नमूना देखना है तो सूबे के कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद के विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर आइये। यहां शाहगंज-हैरिंग्टनगंज मार्ग पर पिछले साल दिसंबर में सड़क बनी है। मगर यह सड़क मात्र 10 दिनों में ही उखड़ गयी।
यह मार्ग प्रभात नगर से सुल्तानपुर जिले के देहली बाजार को जोड़ता है। फैजाबाद से इसी मार्ग से सुल्तानपुर के देहली बउरहवां होते हुए अमेठी जिले के मुसाफिरखाना तक निजी बसें अरसे से चल रही हैं। अभी बरसात की एक बूंद भी मार्ग पर नहीं गिरी। बरसात होगी तो बने गड्ढों में सड़क ढूंढना होेगा।
पखवारा भर पूर्व बनी सड़क की यह स्थिति है कि जगह-जगह गिट्टी उखड़कर गड्ढे बन गए हैं। समूचे मार्ग पर गिट्टी बिखर गई है, जिसके कारण मार्ग दुर्घटना की आशंका बनी है। मार्ग को देखकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा का अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार के धन का कितनी आसानी से बंदरबांट किया जा रहा है।
विज्ञापन
मार्ग में लगे मैटीरियल में कंजूसी की गई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़क बनते समय इसकी शिकायत की गयी थी लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों ने अनसुना कर दिया। सड़क निर्माण में गड़बड़ी की बात नेताओं को भी बताई गई, लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।