{"_id":"5807b4894f1c1b562c7048f6","slug":"for-two-hours-on-the-road-suffers-injuries-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे सड़क पर तड़पता रहा घायल, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे सड़क पर तड़पता रहा घायल, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के रजिस्ट्री कार्यालय के नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की वजह हादसे के बाद एंबुलेंस का देर से पहुंचना बताया जा रहा है।
घायल अधेड़ सड़क पर दो घंटे पड़ा तड़पता रहा। लोगों ने कहा यदि समय पर एंबुलेंस आ जाती तो घायल बच सकता था। हैदरगंज थाना क्षेत्र के बोदाहरि निवासी राममूरत यादव (53) को मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस स्थानीय लोगों ने कई बार 108 नंबर पर और पुलिस को फोन किया। एंबुलेंस तो नहीं पहुंची लेकिन मौके पर पहुंचे दरोगा रामउग्रह कुशवाहा घायल को ले जाने के लिए प्राइवेट वाहन को तलाशते रहे।
विज्ञापन
इस दौरान करीब दो घंटे अधेड़ सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। आखिर कार जब एंबुलेंस पहुंचीं तो घायल को सीएचसी ले जाया गया। जहां कोई चिकित्सक नहीं मिला। फिर घायल को वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया।
जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान सिकंदर ने इसकी पुष्टि की। वहीं समाजसेवी महमूद अहमद ने बताया कि एंबुलेंस के देर से आने से घायल की मौत हुई है, जबकि कोतवाल ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।