फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five thousand meters race Dinesh First

पांच हजार मीटर दौड़ में दिनेश प्रथम

Wed, 24 Feb 2016 11:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
साकेत महाविद्यालय का वार्षिक खेलकूद समारोह बुधवार को समारोह के बीच शुरू हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डाॅ. प्रदीप खरे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


आयोजक सचिव शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष पूनम जोशी ने बताया कि सौ मीटर दौड़ में छात्र सुरेश प्रथम, बृजेश द्वितीय व शिवम तृतीय व छात्राओं में शिखा प्रथम, नेहा द्वितीय व रत्ना तृतीय रहे। दो सौ मीटर में छात्रा शिखा प्रथम, रत्ना द्वितीय व प्रीति तृतीय रहीं।
विज्ञापन


चार सौ मीटर दौड़ में प्रभात प्रथम, सुरेश द्वितीय, गौरव तृतीय रहे। आठ सौ मीटर दौड़ में छात्र प्रभात प्रथम, गौरव द्वितीय व दिनेश तृतीय और छात्रा में रूबी प्रथम, रत्ना द्वितीय व रोशनी तृतीय रहे। पांच हजार मीटर दौड़ में छात्र दिनेश प्रथम, प्रिंस द्वितीय व अजय तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं के चार गुणे रिले दौड़ में शिखा, नेहा, वंदना, रत्ना प्रथम, कनक लता, प्रीति, वंदना द्वितीय व जया झा, हर्षिता, रमा, रूबी तृतीय रहीं। चार गुणे रिले दौड़ में छात्र गौरव एंड पार्टी प्रथम, अभिषेक वर्मा एंड पार्टी द्वितीय व राम आशीष एंड पार्टी तृतीय रही।

शॉटपुट में छात्र आकाश प्रथम, कृष्णकांत द्वितीय व बृजेश तृतीय और छात्राओं में कमकलता प्रथम, रूबी द्वितीय व जया तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed