{"_id":"61d20715b953d65cc356b168","slug":"five-more-found-positive-including-taxi-driver-s-wife-faizabad-news-lko6116987110","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक की पत्नी सहित पांच और मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालक की पत्नी सहित पांच और मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
अयोध्या। एक दिन पूर्व संक्रमित मिले टैक्सी चालक की पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा चार अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में मुंबई से लौटा तारुन निवासी युवक संक्रमित मिला। उसकी रेलवे स्टेशन पर जांच की गई थी।
इसके अलावा नाका निवासी टैक्सी चालक की पत्नी, साहबगंज निवासी एक वृद्धा सहित दो अन्य लोग भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। संक्रमित मिले पांच लोगों में से दो का इलाज लखनऊ से चल रहा है।
शेष तीन लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 11 हो गई है। सीएमओ ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करने की अपील की है।