फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five injured in road accident

सड़क हादसे में पांच घायल

Sun, 20 Feb 2022 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Five injured in road accident
पटरंगा (अयोध्या)। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना क्षेत्र के मवई चौराहा के पास शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर को पार कर दूसरे लेन पर जा कर लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एसयूवी सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी मवई भेजा गया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर बाद पटरंगा थाना के मवई चौराहा के समीप एक तेज रफ्तार एसयूवी लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही थी। इस दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर को पार कर दूसरे लेन की पटरी के नीचे लगे एक विशालकाय पेड़ से टकरा गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा एसयूवी सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची हाईवे चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निकाल कर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मवई भेजवाया। हादसे में घायलों की पहचान सहरान (22), शहदाम (25), नवमान (23), आबिद (27) व आसिफ (26) सभी निवासी लखनऊ के रूप में हुई। हाईवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी मवई भेजवाया गया है। क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed