{"_id":"58d2b75a4f1c1b8a591a2328","slug":"five-houses-burned-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पांच मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से पांच मकान राख
amar ujala
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली तहसील क्षेत्र के नयापुरा मजरे ग्राम पंचायत सडरी में बुधवार को आग लगने से पांच मकान जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुजागंज चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सडरी के नयापुरा में राम शंकर पुत्र तेज बहादुर, तेज बहादुर पुत्र नन्हू, बलराम पुत्र दुर्गा प्रसाद, मंशा राम पुत्र दुर्गा प्रसाद, धर्म राज पुत्र दुर्गा प्रसाद के मकानों में लगी आग से कुछ भी नहीं बचा।
जिस समय आग लगी सभी किसान खेती किसानी के काम से निकले थे। जब लौटे तो सब कुछ राख हो चुका था। पीड़ित राम शंकर ने बताया कि लोग घर पर नहीं थे। सभी गन्ना कि छिलाई करने गए थे। घर में रखा 40 हजार रुपये का समान भी जल गया। तेज बहादुर ने बताया कि सरसों काटने खेत गए थे। जब घर पहुंचे तो सब कुछ जल चुका था। पीड़ितों के पास पहनने को कपड़े भी नहीं बचे। मौके पर पहुंचे लेखपाल अनीस ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।
तीन बकरियां झुलसी, मौत
शाहगंज। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के काजी सराय बाजार निवासी टिल्लू, मुन्ना की गुमटी व छप्पर में बुधवार आग लग गई। दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने आग पर काबू पाया। छप्पर में बंधी टिल्लू की तीन बकरी भी जल कर मर गईं। मौके पर पहुुंचे हल्का लेखपाल संतराम दूबे ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट सौंप दी गई है।