फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five home electrical wiring spark burns

बिजली के तारों में उठी चिंगारी से पांच आशियाने जले

Wed, 19 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 19 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Five home electrical wiring spark burns
घर के ऊपर से गुजरी एलटी लाइन में स्पार्किंग होने से निकली चिन्गारी के छप्पर पर गिरने से पांच आशियाने जलकर राख हो गए। इस घटना में हजारों का नुकसान हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे की सूचना के बाद भी मौके पर अग्निशमन दल नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


मिल्कीपुर तहसील के तिंदैली गांव में मंगलवार की शाम सात बजे श्रीमता के घर के ऊपर से गई एलटी लाइन के तार से चिन्गारी निकलकर छप्पर पर जा गिरी। कुछ ही पलों में महिला का घर आग की लपटों से घिर गया।
विज्ञापन


आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में रहने वाले प्रेमचंद, हंसराज, रामचंद्र और जयकला के घर को अपने आगोश में ले लिया। जिस समय यह हादसा हुआ घरों के सदस्य धान की मड़ाई करने के लिए खलिहान गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सूचना अग्निशमन दल को दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। किसी तरह पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर आग से नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व निरीक्षक प्रियंवदा मिश्रा, हल्का लेखपाल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने बताया  कि रिपोर्ट एसडीएम मिल्कीपुर को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed