{"_id":"609c19638ebc3e8dbb659a42","slug":"five-died-from-corona-93-positive-faizabad-news-lko5778795136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पांच की मौत, 93 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पांच की मौत, 93 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती पांच कोरोना मरीजों की 24 घंटे में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, 93 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 88 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुल मरीजों की संख्या 14977 हो गई है, इनमें सक्रिय मरीज 1967 हो गए हैं।
जिले में बुधवार को काफी समय बाद नए मरीजों की संख्या 100 के नीचे पहुंचने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत महसूस की है। जिले में बुधवार को प्राप्त हुई 1861 लोगों की जांच रिपोर्ट में 93 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट में सरस्वती पुरम कॉलोनी में सर्वाधिक छह संक्रमित पाए गए।
आदित्य नगर कॉलोनी में चार, ऋषिटोला व रामकोट में तीन-तीन पॉजिटिव मिले हैं। रिकाबगंज, बछड़ा सुलतानपुर, अश्वनीपुरम कॉलोनी, पुलिस लाइंस, खवासपुरा, तिलकनगर, गद्दोपुर, कोटसराय, पूरा के सहनवा, सोहावल के महमूदपुर में दो-दो पॉजिटिव मिले। अन्य इलाकों में एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
कुल सक्रिय 1967 मरीजों में से 1753 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में 108, जिला महिला अस्पताल में 20, जगत अस्पताल में 16, चिरंजीव हॉस्पिटल में 30, आनंद हॉस्पिटल में 20, संजाफी हॉस्पिटल में आठ व निर्मला हॉस्पिटल में 12 मरीजों को भर्ती किया गया है।