{"_id":"64f732d52b85d6ddc906ac73","slug":"first-dome-of-ram-temple-ready-work-of-first-floor-will-be-completed-before-pran-pratishtha-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर का पहला गुंबद तैयार : प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरा हो जाएगा प्रथम तल का भी काम, 60 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर का पहला गुंबद तैयार : प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरा हो जाएगा प्रथम तल का भी काम, 60 फीसदी काम पूरा
Tue, 05 Sep 2023 07:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Sep 2023 07:23 PM IST
सार
रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच राममंदिर निर्माण का काम भी तेज हो गया है। प्रथम तल के निर्माण कार्य की गति बढ़ा दी गयी है। योजना है कि प्राणप्रतिष्ठा से पहले प्रथम तल का भी काम पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच राममंदिर निर्माण का काम भी तेज हो गया है। प्रथम तल के निर्माण कार्य की गति बढ़ा दी गयी है। योजना है कि प्राणप्रतिष्ठा से पहले प्रथम तल का भी काम पूरा कर लिया जाए। अब तक प्रथम तल का 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 12 फीट की ऊंचाई तक स्तंभ बन गए हैं। वहीं राममंदिर में बनने वाले पांच गुंबदों में से एक गुंबद भी बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी 2024 में होनी है, इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। वहीं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण कार्य की गति भी बढ़ा दी है। अब यह योजना बनी है कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रथम तल की छत ढालने का भी काम पूरा कर लिया जाए। दो शिफ्टों में दिन व रात करीब 300 मजबूर व कारीगर प्रथम तल के काम में जुटे हुए हैं। वहीं ट्रस्ट ने मंगलवार को दो तस्वीरें जारी की हैं, एक तस्वीर में बनकर तैयार पहले गुंबद को दिखाया गया है, दूसरी तस्वीर में पूरे मंदिर का विहंगम दृश्य है।
विज्ञापन
बताते चलें कि राममंदिर के पांच गुंबद बनने हैं। गर्भगृह में श्रीरामलला की स्थापना होगी तो प्रथम तल पर रामदरबार की स्थापना की जानी है। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिर का एक गुंबद बन गया है। भूतल के फर्श का काम भी अंतिम चरण में हैं। भूतल के स्तंभों पर मूर्तियां उकेरने का भी 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। प्रथम तल के काम की गति भी तेज कर दी गयी है, कोशिश है कि दिसंबर तक प्रथम तल की छत ढाल दी जाए। बताया कि मंदिर के अलावा बिजली, पानी के प्लांट भी लग रहे हैं। तीर्थयात्री सुविधा केंद्र का भी निर्माण तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
बन चुके भूतल के छह दरवाजे
अयोध्या। राममंदिर के भूतल में 14 दरवाजे लगने हैं, इनमें से छह दरवाजों का काम पूरा हो चुका है। इन दिनों इन दरवाजों पर विभिन्न धार्मिक व रामकथा से संबंधित आकृतियां उकेरी जा रही हैं। जब ये पूर्ण रूप से बन जाएंगे तब इन्हें मंदिर में लगाने का ट्रायल होगा। शेष सभी दरवाजों को अक्तूबर तक तैयार करने का लक्ष्य है। तीन मंजिला राममंदिर में कुल 42 दरवाजे लगाए जाने हैं। हर एक मंजिल में 14 दरवाजे लगाए जाएंगे।