{"_id":"61bf755da640ae79416aab71","slug":"firing-on-youth-in-land-dispute-faizabad-news-lko609712983","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में युवक पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में युवक पर फायरिंग
विज्ञापन
मिल्कीपुर (अयोध्या)। इनायत नगर थाना क्षेत्र के अछोरा गांव में जमीन विवाद में एयर गन से अंधाधुंध फायरिंग के चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में घायल युवक ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम किए जाने के लिए इनायत नगर थाने में तहरीर दी है।
इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजस्व गांव अछोरा पूरे जगन निवासी कमलनाथ यादव इनायत नगर पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव स्थित गाटा संख्या 1243 व 838 पर गांव के ही पूरे रामनथ दुबे निवासी राकेश कुमार गुप्ता अपने दो अन्य साथियों के साथ जबरिया कब्जा कर रहे थे। जानकारी के बाद जब वह रोकने पहुंचा तो राकेश कुमार गुप्ता ने एयरगन द्वारा उन पर फायर झोंक दिया।
जिससे एयर गन के छर्रे राकेश के सीने व हाथ में जाकर घुस गए। आननफानन में घायल कमल नाथ यादव को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एयर गन से युवक के ऊपर फायरिंग की गई है। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल है। तहरीर मिली है, मुकदमा कायम किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।