फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fire station equipped with modern facilities will be built on 52 hundred square meters of land in Ayodhya

अयोध्या में 52 सौ वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस फायर स्टेशन

Wed, 20 Oct 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fire station equipped with modern facilities will be built on 52 hundred square meters of land in Ayodhya
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में हो रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को देखते हुए इसे पर्यटन के क्षेत्र में आधुनिक रूप से विकसित किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा इसे देश के सबसे खूबसूरत धार्मिक नगरी बनाने की है। वहीं अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या को देखते हुए शासन ने अयोध्या में नया अग्निशमन केंद्र बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके निर्माण से अयोध्या व आसपास आग से होने वाली दुर्घटनाओं पर शीघ्र काबू पाया जा सकेगा। इसके लिए सरकार ने मणि पर्वत के पास 52 सौ वर्ग मीटर जमीन भी अग्निशमन विभाग को उपलब्ध करा दी है। यह फायर स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। वहीं, शहर के बीच में स्थापित कोतवाली अयोध्या को भी निर्मित होने वाले फायर स्टेशन के सामने स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए उसे भी चार हजार वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कर दी गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के साथ यहां पर एक आधुनिक फायर स्टेशन स्टेशन की आवश्यकता जताई जा रही थी। इसको देखते हुए अब शासन ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार अयोध्या शहर के बाग विजैसी इलाके में नजूल की 52 सौ वर्ग मीटर जमीन अग्निशमन विभाग को निशुल्क आवंटित की गई है। यहां पर दो यूनिट का फायर स्टेशन का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ होगा। इस नवनिर्मित होने वाले भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसमें प्रशासनिक भवन, बैरक, स्वीपर रूम, चौकीदार कक्ष भी होगा। कर्मचारियों के लिए आवास की भी सुविधा यहां उपलब्ध रहेगी। परिसर में दमकल वाहन खड़ा करने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। पानी भरने के लिए नलकूप की बोरिंग भी कराई जाएगी। फायर स्टेशन में आग से बचाव के व्यापक इंतजाम होंगे। आग बुझाने के हाईटेक यंत्र होने से किसी भी हादसे से निपटा जा सकेगा।
कहा कि, सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को देखते हुए पूर्व में ही दोराही कुएं के पास एक अस्थाई फायर स्टेशन का निर्माण किया गया था। इसके अलावा परिसर में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां हमेशा तैनात रहती हैं। वहीं, अब इस आधुनिक फायर स्टेशन बनने से मंदिर समेत पूरी अयोध्या व आसपास के इलाकों में आग से होने वाली दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकेगा।
इस स्टेशन के लिए भूमि आवंटित करने का पत्र प्राप्त हुआ है। धन आवंटित होते ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा। शहर के मध्य में स्थित अयोध्या कोतवाली के भवन को अन्य किसी स्थान पर स्थापित करने की कवायद काफी दिनों से चल रही है। पूर्व में सरयू स्थित कच्चे घाट पर नई कोतवाली बनाने के लिए प्रयास भी किया गया।

अब इसका निर्माण बाग विजैसी में किया जाएगा। इसके लिए फायर स्टेशन के लिए दी गई जमीन के सामने करीब चार हजार वर्ग मीटर जमीन पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। यहां पर आवासीय, कार्यालय, बैरक, पार्किंग व बंदी गृह का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed