{"_id":"5727a0264f1c1bce725ccf0c","slug":"fire-lamp-five-houses-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिराग से लगी आग, पांच मकान व तीन खलिहान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिराग से लगी आग, पांच मकान व तीन खलिहान राख
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 03 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
आग की घटनाओं के बढ़ने के साथ ही हिमाचल पुलिस भी अलर्ट हो गई है। एडीजीपी कानून व्यवस्था संजय कुंडू ने बताया कि सभी जिलों के एसपी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही होमगार्ड, पुलिस व फायर बिग्रेड के अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाकर स्थिति पर नजर रखने को कहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलन्दर के बनकेगांव में रविवार रात चिराग से लगी आग में पांच मकान और तीन लोगों के खलिहान राख हो गए। उधर, उमरपुर में शनिवार रात आग में सरेसर निवासी अशोक श्रीवास्तव के दो छप्परों में आग लग गई।
बनकेगांव में रविवार शाम 7:20 बजे चिराग की चिंगारी ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते पांच घर और तीन खलिहान राख में तब्दील हो गए। राज कुमारी पत्नी राम लाल के घर से चिराग गिर जाने से आग लगी और कुछ ही समय में पड़ोसियों का भी घर आग की चपेट में आ गया।
आग लगते ही फायर दस्ता को सूचना दी गयी लेकिन फायर की गाड़ी घंटेभर बाद पहुंची तब तक ग्रामीण आग को काबू करने के लिये अकेले जूझते रहे। गनीमत रही कि हवा नहीं चल रही थी, नहीं तो लगभग पूरा गांव आग की चपेट में आ सकता था।
विज्ञापन
आग से राज कुमार, राम कुमारी, अरुन, अशोक लाला का घर जलकर राख हो गया। वंशीलाल, बाबूराम व महेश का खलिहान आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। उमरपुर में शनिवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग में सरेसर निवासी अशोक श्रीवास्तव के दो छप्परों में आग लग गई।
आगजनी में छप्पर में रखी चारपाई, बिस्तर व लकड़ी आदि जल गई। नाथनपुर निवासी तुलसीराम वर्मा के खलिहान में लगी आगा से पुआल, सरकंडा जल गया।