{"_id":"5e9efd1e8ebc3e90393c0014","slug":"fire-faizabad-news-lko518484719","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से दो परिवारों की गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से दो परिवारों की गृहस्थी राख
विज्ञापन
घर में लगी आग गृहस्थी राख।
- फोटो : FAIZABAD
तारुन। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा केशरूवा बुजुर्ग में सोमवार को अज्ञात कारणों से छप्पर के घर में लगी आग से दो परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दिया है।
सोमवार की दोपहर अचानक राम भवन निषाद के छप्पर के मकान से आग के धुएं के साथ लपटे निकलने लगी। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश करते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पड़ोसी बलिकरन निषाद के छप्पर को भी अपने आगोश में ले लिया।
ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। परंतु दोनों परिवारों के घर में रखा राशन, कपड़ा सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। लेखपाल उदयराज तिवारी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को शासकीय अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने के लिए घटनास्थल पर जाकर आग से हुई नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।