फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   FIR on four people

युवक पर जानलेवा हमले में चार नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज

Sat, 20 Jul 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
FIR on four people
मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में गुरुवार देर रात युवक को गोली मारकर हत्या करने के प्रयास में पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव में ऐहितयातन पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया है। घटना के पीछे रंजिश व मुकदमे बाजी का विवाद सामने रहा है। हाथ में गोली लगने से घायल युवक का लखनऊ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायल फिरोजपुर निवासी सत्येंद्र प्रताप सिंह (28) पुत्र अजय प्रताप सिंह के भाई मोहित सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि गांव के ही सतीश कुमार, राम सजीवन, अनिल कुमार व शैलेश उर्फ राजा प्रिंस से रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में मुकदमा भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार देर रात परिवार के लोग धान की रोपाई कर खेत में पानी बहाव के लिए नाली की सफाई आदि कर रहे थे। इसी दौरान योजनाबद्ध तरीके से खेत के बगल छिपे हमलावरों ने जान से मार देने की नीयत से गोली चला दी।
गोली सत्येंद्र को लगी और वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ अयोध्या अमर सिंह ने घायल सत्येंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत को नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया।

पूराकलंदर थाना प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। गांव में ऐहितयातन पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed