{"_id":"5fa4304c8ebc3e9c0873e68e","slug":"festival-faizabad-news-lko548794717","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में छाया हनुमान जयंती का उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में छाया हनुमान जयंती का उल्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम नगरी में जहां दीपोत्सव का उल्लास है तो वही हनुमान जयंती की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। राममंदिर निर्माण के बीच इस बार हनुमान जयंती भव्यता पूर्वक बनाने की तैयारी है। बुधवार को सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी में नौ दिवसीय हनुमान जयंती उत्सव का शुभारंभ विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हो चुका है। 13 नवंबर को भव्यता पूर्वक राम नगरी के मंदिरों में हनुमान जयंती मनाई जाएगी।
हनुमानगढ़ी मंदिर पर 11 विद्वानों द्वारा नवाह पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 13 नवंबर तक 24 घंटे चलेगा और आखिरी दिन 13 नवंबर को रात्रि 12 बजे हनुमान जी महाराज को नौलखा श्रृंगार के साथ भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।
हनुमानगढ़ी अयोध्या के गद्दीनशीन प्रेम दास ने बताया कि बुधवार से नवाह पाठ का आरंभ हो चुका है। 9 दिनों तक हनुमान जी महाराज की जयंती मनाई जाएगी और आखिरी दिन 13 नवंबर को भव्य झांकी के साथ महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन रामनगरी के सैकड़ों मंदिर भी परंपरागत ढंग से हनुमान जयंती का उल्लास शिखर पर होगा।
विज्ञापन
हनुमान जयंती से भक्तों के लिए खुलेगा नाका हनुमानगढ़ी मंदिर
पौराणिक पीठ नाका हनुमानगढ़ी मार्च माह से कोरोना के चलते आम भक्तों के लिए बंद है। करीब सात माह बाद हनुमान जयंती से नाका हनुमानगढ़ी मंदिर भक्तों के लिए पुन: खोला जा रहा है। पीठ के महंत रामदास ने बताया कि कोरोना के कारण 21 मार्च से ही मंदिर बंद था। अब पुन: हनुमान जयंती से मंदिर आम भक्तों के लिए खोला जाएगा।
हनुमान जयंती पर मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन होगा। 11 से 13 तक विविध अनुष्ठान होंगे। सुंदरकांड पाठ, भगवान का भव्य श्रृंगार, सवा मनी भोग सहित अन्य अनुष्ठान होंगें। 13 नवंबर को मध्यरात्रि 12 बजे भव्यता पूर्वक हनुमान जी महाराज का जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। बताया कि इससे पूर्व 12 नवंबर को मंदिर की ओर से संचालित आयुर्वेद धर्माथ चिकित्सालय में धन्वंतरि पूजन महोत्सव का आयोजन होगा।