फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Female officer's house ruckus

नशे में महिला अफसर के घर हंगामा, गिरफ्तार

Fri, 13 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 13 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Female officer's house ruckus
- फोटो : अमर उजाला
शराब के नशे में धुत एक ब्लॉक कर्मी ने बुधवार रात महिला बीडीओ के सरकारी आवास पर हंगामा किया। इस दौरान गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। गुरुवार को बीडीओ की तहरीर और प्रशासनिक अधिकारियों  के हस्तक्षेप पर ब्लॉक कर्मी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बीडीओ नेहा सिंह के सरकारी आवास पर बुधवार की रात तकरीबन 10 बजे नशे में धुत ब्लॉक कर्मी ने जमकर हंगामा किया। घटना के समय वह अपने आवास पर मौजूद थीं। ब्लॉक में पत्र वाहक पद पर तैनात कर्मी प्रदीप सिंह ने नशे में सरकारी आवास पर पहुंचकर गेट के बाहर से गाली गलौच शुरू कर दिया और गेट तोड़ने लगा।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद चौकीदार गोपाल चंद्र ने इसकी जानकारी बीडीओ को दी। बीडीओ ने फौरन सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्लॉक कर्मी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया और रात में ही सीएचसी में मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी के डा. सतीश चंद्रा ने बताया कि जांच में युवक के शराब पी रखने की पुष्टि हुई है। हल्का दरोगा विजय प्रताप तिवारी ने बताया की गुरुवार को बीडीओ की तहरीर पर आरोपी ब्लॉक कर्मी के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसकी प्रतिलिपि डीएम, एसएसपी और सीडीओ को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed