फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Female laborer dies after being buried under pressure roller

महिला मजदूर की प्रेशर रोलर के नीचे दबकर मौत

Wed, 23 Mar 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Female laborer dies after being buried under pressure roller
अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के डीली गिरधर गांव अंतर्गत प्रकाश के पुरवा के पास अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य में मजदूरी कर रही एक बालिका की प्रेशर रोलर के नीचे दबकर मौत हो गई है।
विज्ञापन

इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना उस समय हुई जब रोलर का चालक कान में ईयरफोन लगाकर गाना सुन रहा था।
विज्ञापन

अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था पीएनसी कंपनी का प्रेशर रोलर रजिस्ट्रेशन नंबर एमएच 37 वी 3430 मंगलवार को प्रकाश के पुरवा के पास सड़क के किनारे डाली गई मिट्टी को लेबल के उपरांत प्रेशर से दबा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी जगह झारखंड की कुछ महिला मजदूर मिट्टी में लकड़ी एवं घास फूस की छंटनी कर रही थी। प्रेशर रोलर चला रहा युवक कान में मोबाइल का ईयरफोन लगाकर गाना सुन रहा था।
अचानक बैक करते समय रोलर मिट्टी में घास व लकड़ी छटनी कर रही मजदूर बालिका बिट्टी पुत्री रूपा निवासी गांव बड़ा कलदम, थाना लिट्टीपाड़ा, जिला पाकुड़ झारखंड के ऊपर चढ़ गया।
साथ में काम कर रहे अन्य साथी मजदूर जोर जोर से शोर मचाने लगे लेकिन प्रेशर रोलर ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाता तब तक मजदूर बालिका का आधा शरीर प्रेशर रोलर के नीचे दब गया। घटना केेेे बाद रोलर ड्राइवर मौके से भाग निकला।
कार्यदायी संस्था पीएनसी कंपनी केेेे कई जिम्मेदार कर्मी व इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौकेेे पर पहुंच गए।
उन्होंने आनन-फानन रोलर से कुचली बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। अस्पताल केे डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह नेे बताया कि प्रेशर रोलर को कब्जे में ले लिया गया है। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलतेे ही अन्य विधिक कार्यवाही की जाएगी।

वहीं पीएनसी के अधिकारी मनीष सिंह ने स्वीकार किया कि रोलर उनकी पीएनसी कंपनी का है। हादसा हो गया है। हम अंतिम संस्कार करवाकर पीड़ित परिवार को मदद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed