फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fast work

Ayodhya News: मुख्य सचिव की सख्ती का असर, तेज हुआ काम

Thu, 25 May 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 25 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
fast work
रामजन्मभूमि पथ पर बृहस्पतिवार को जारी निर्माण कार्य।
अयोध्या। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की सख्ती का असर बृहस्पतिवार को निर्माण कार्यों में दिखने लगा। रामजन्मभूमि पथ निर्माण के काम में तेजी आई है। मशीनों के साथ मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई। बड़ी संख्या में मजदूर सड़क पर लाल पत्थर बिछाने के काम में जुट गए। इसके अलावा लाइटिंग के लिए आने वाले पोल लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


राममंदिर से जुड़ने वाले तीन प्रमुख मार्गों पर काम की गति धीमी थी। भक्तिपथ और जन्मभूमि पथ का निर्माण कार्य तो मई माह में ही पूरा होना है। बुधवार को जिले के भ्रमण पर आए मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने कार्य में सुस्ती देख गहरी नाराजगी जताई थी। पहले भी कई बार समीक्षा और निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारी काम में तेजी लाने की हिदायत दे चुके थे, किंतु उसका असर नहीं हुआ। मुख्य सचिव की नाराजगी के बाद बृहस्पतिवार को जन्मभूमि पथ के काम में काफी तेज दिखी।
विज्ञापन

भक्तिपथ पर भी मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई। इसके बाद निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। स्थानीय मिठाई विक्रेता विकास ने बताया कि उनकी दुकान के सामने खोदाई के बाद धीरे-धीरे काम हो रहा था। अब काम जल्दी पूरा होने की उम्मीद दिख रही है। पूजन सामग्री विक्रेता कुलदीप का कहना है कि बड़े अफसरों के आने का असर दिख रहा है। हालांकि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे रामपथ पर नयाघाट के पास कोई हलचल नहीं दिखी। अमानीगंज के पास जरूर कई जगह खोदाई का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
तीन प्रमुख पथों के केाम पूरा होने की समय सीमा
-रामपथ-सहादतगंज से नयाघाट- कुल लंबाई 13.00 किमी.-समय सीमा दिसंबर 2023
-जन्मभूमिपथ-सुग्रीव किला से श्रीराममंदिर-लंबाई 2.00 किमी. - समय सीमा मई 2023
-भक्तिपथ-शृंगारहाट से श्रीरामजन्मभूमि मंदिर-लंबाई 0.75 किमी. - समय सीमा मई 2023

इन सुविधाओं से लैस होंगे मार्ग
बिजली और पानी आपूर्ति की सारी लाइनें भूमिगत डक्ट के माध्यम से गुजरेंगी। फुटपाथ बनाए जाएंगे। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। सभी यात्री सुविधाओं से युक्त बस स्टॉप होंगे। बेंच व कूड़ादान की व्यवस्था होगी। हरियाली बढ़ाने के इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed