{"_id":"58066ed84f1c1bf36e702cd7","slug":"farmers-working-in-the-fields-when-the-high-tension-wire-fell","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रहे थे किसान और टूटकर गिरा हाईटेंशन तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रहे थे किसान और टूटकर गिरा हाईटेंशन तार
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से मंगलवार को बड़ा हादसा होते बचा। धान काट रहे दो किसानों से महज एक फिट की दूरी पर 11 हजार वोल्ट (हाईटेंशन लाइन) का तार टूटकर गिर पड़ा। दोनों किसान बाल-बाल बच गए। सूचना के घंटों बाद भी पावर कॉर्पोरेशन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
मवई के हरिहरपुर मजरे सैमसी निवासी किसान पारसराम गुप्ता (35) और मोहनलाल (60) अपने खेत में धान काट रहे थे। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बमुश्किल एक फिट की दूरी पर जा गिरा। जब तक करंट फैलता तब तक दोनों किसान खेत से धान की कटाई छोड़ जान बचाकर भाग निकले।
सूचना के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन का कोई कर्मचारी घंटों मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। बाबा बाजार उप केंद्र के जेई श्रवण कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। लाइनमैन को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है।