फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   farmer agriculture

Ayodhya News: बिना मिट्टी के हाइड्रोपोनिक खेती बनी आकर्षण का केंद्र

Mon, 07 Aug 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 07 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
farmer agriculture
मिल्कीपुर। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के बसवार खुर्द गांव में प्रगतिशील किसान हरिश्चंद्र चौरसिया बिना मिट्टी के हाइड्रोपोनिक खेती कर रहे हैं। हरिश्चंद्र हाइड्रोपोनिक खेती करने वाले जिले के पहले किसान हैं। जनपद अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, बाराबंकी से किसान इनकी खेती को देखने के लिए आते हैं। वे इजरायल के किसानों की तरह खेती कर खुद मुनाफा कमा रहे हैं और अन्य किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र ने मोटे अनाज में काकुन की खेती भी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि वह 25 वर्षों से खेती कर रहे थे, किन्तु उन्हें कोई खास लाभ नही मिला। पिछले साल नाबार्ड की ओर से आयोजित कृषक भ्रमण कार्यक्रम के तहत हरियाणा के करनाल में भारत-इजराइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में गए। वहीं से उनको यह तकनीक मिली। उन्होंने लो टनल पोलीहाउस, टपक सिंचाई, संरक्षित खेती देखी और गांव आकर उसी तकनीक का प्रयोग किया। वर्तमान में बिना मिट्टी के हाइड्रोपोनिक खेती की शुरुआत की है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज ने इन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन

किसान को किया गया सम्मानित
प्रगतिशील किसान हरिश्चंद्र चौरसिया को कौशल्या फाउंडेशन के जिला प्रभारी सुशील मिश्र और एफपीओ के मिल्कीपुर अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने सम्मानित किया। सुशील मिश्र ने बताया कि फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) ऐसा संगठन है, जिसके सदस्य किसान होते हैं। एफपीओ के माध्यम से किसानों को तकनीकी, मार्केटिंग, ऋण, प्रोसेसिंग, सिंचाई आदि जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। राधेश्याम त्यागी ने बताया कि इस तरह के संगठन के माध्यम से कृषक एकता को बढ़ावा मिलता है।इस अवसर पर दुर्गा यादव, हैरिंग्टनगंज एफ़पीओ निदेशक मंडल के लोग व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed