फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Faizabad to initiate action in the Municipal

फैजाबाद को नगर निगम बनाने को कार्रवाई शुरू

Sat, 30 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल फैजाबाद को नगर निगम बनाने के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार को नगर विकास सचिव एसपी सिंह ने जिले के अफसरों के साथ लखनऊ में बैठक की। इसमें पहले चरण में अयोध्या और फैजाबाद नगर पालिकाओं के सीमा विस्तार की कार्रवाई का फैसला लिया गया। इसका प्रस्ताव सोमवार को भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन


नगर निगम बनाने की बाबत अब तक कई बार लिखापढ़ी हो चुकी है। पिछली जुलाई में इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। फैजाबाद को नगर निगम बनाने के लिए शहर के पास के 30 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव है। शनिवार को हुई बैठक में इसी पर चर्चा हुई। तय किया गया कि पहले चरण में अयोध्या और फैजाबाद नगर पालिकाओं का सीमा विस्तार किया जाएगा। अयोध्या नगर पालिका में 12 गांवों और फैजाबाद नगर पालिका में 18 गांवों को जोड़ा जाएगा। इसमें सदर के साथ ही सोहावल तहसील के चार गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शनिवार को लखनऊ में हुई बैठक में इसकी कार्रवाई के लिए सोमवार को प्रस्ताव भेजना तय किया गया है। इसके लिए प्रशासन के साथ ही पालिकाओं में कार्रवाई शुरू हो गई है। लखनऊ  में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए एडीएम सिटी आरएन शर्मा, ईओ नगर पालिका फैजाबाद रविशंकर शुक्ल, तहसीलदार सदर और सोहावल के नायब तहसीलदार गए थे। ईओ रविशंकर शुक्ल ने बताया कि सचिव के साथ बैठक में पहले अयोध्या व फैजाबाद नगर पालिकाओं का सीमा विस्तार किया जाएगा। इसमें अयोध्या व फैजाबाद पालिकाओं में गांवों को जोड़ा जाएगा। इसका प्रस्ताव सोमवार को मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed