फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Faizabad hosts won two matches in the semifinals

दो मैच जीत मेजबान फैजाबाद सेमीफाइनल में

Tue, 06 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 06 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Faizabad hosts won two matches in the semifinals
प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
डाभासेमर के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में मंगलवार को भव्य समारोह के बीच प्रदेशीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन मंडलायुक्त एसपी मिश्र ने किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने गीत-नृत्य से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


पहले दिन हुई बालक अंडर 19 वर्ग के मुकाबलों में मेजबान फैजाबाद ने दो मैच जीतकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त एसपी मिश्र ने सबसे पहले मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने रंगबिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाया।
विज्ञापन


नारियल फोड़कर, धूप दिखाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके पहले संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर व उप शिक्षा निदेशक उदयराज ने माल्यार्पण कर मंडलायुक्त का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्यकन्या स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आरबी अकादमी की छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया। छात्राओं ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में फैजाबाद की टीम ने मुरादाबाद टीम को 28-22 व देवीपाटन की टीम को 28-10 से पराजित किया।

चित्रकूट मंडल के न आने से फैजाबाद टीम को वाक ओवर मिला। इस तरह फैजाबाद मंडल टीम ने सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित कर लिया। सहारनपुर टीम ने आगरा टीम को 47-25, वाराणसी ने लखनऊ को 42-10 से, आजमगढ़ टीम ने अलीगढ़ टीम को 41-36  से पराजित किया।


इलाहाबाद टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में मेरठ टीम को 19-18 से, बस्ती टीम ने झांसी टीम पर 28-10 से आसान जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के सह संयोजक व प्रधानाचार्य आलोक तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया और आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed