फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   faizabad

यूरिया की कालाबाजारी के विरोध कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
faizabad
अयोध्या। यूरिया खाद की कमी व कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। रोकने पर कार्यकर्ताओं व पुलिस बल के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल की संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर कौ सौंपा। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने किसानों को खाद उपलब्ध कराओ, खाद की कालाबाजारी बंद करो आदि नारे लगाते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन

नगर कोतवाल ने भारी पुलिस बल के साथ इन्हें रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेसी रोड पर धरना देकर बैठ गए। इसी बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर को कांग्रेसजन ज्ञापन सौंपने वाले थे। आरोप है कि इससे पूर्व ही एसडीएम सदर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए मुकदमा दर्ज कराने को कहा। इससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता पुन: धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। कहा अब मुकदमा लिखिए और हम सब को जेल भेजिए तभी यह धरना समाप्त होगा।
विज्ञापन

जिस पर एसडीएम सदर ने अपने शब्दों को वापस लिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि ज्ञापन में राज्यपाल से किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराने और यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग प्रमुख रूप से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक तरफ तो किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, दूसरी तरफ उन्हें उनकी उपज का न सही मूल्य दे पा रही है और अब उचित मूल्य पर खाद भी नहीं उपलब्ध करा पा रही है।
पहले से ही त्रस्त किसानों को मजबूरन कालाबाजारी से खाद खरीद कर अपनी फसल को बचाना पड़ रहा है। कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और तानाशाही पर उतारू है।
महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर ने कहा किसानों की समस्या हो युवाओं की हो या महिलाओं की हर मोर्चे पर यह सरकार पूरी तरह फेल है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा कि जब किसानों को अपनी खड़ी धान की फसल के लिए खाद की आवश्यकता है तब बाजार से यूरिया खाद गायब हो गई।

यह पूरी तरह से सत्ता संरक्षण प्राप्त भाजपा पोषित व्यापारियों की करतूत है उन्होंने तत्काल यूरिया खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाकर किसानों को राहत देने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, सेवादल जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता, रामकरन कोरी, राम सागर रावत, छविराज यादव, महिला जिलाध्यक्ष मधु पाठक, उमेश उपाध्याय, अब्दुल हकीम, प्रभात यादव, राकेश यादव, मंशा राम यादव, बृजेश रावत, धर्मवीर दूबे, नीरज यादव, महंत जय मंगल दास, विजय पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed