{"_id":"5f3f955a8ebc3e718b5aad40","slug":"faizabad-faizabad-news-lko5359881194","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की 92 दुकानों पर छापा, छह लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की 92 दुकानों पर छापा, छह लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले की 92 उर्वरक की दुकानों पर गुरुवार को छापा मारा गया। इसमें छह दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित करते हुए 16 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर कृषि विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई से जिले के दुकानदारों में हड़कंप रहा।
जिले में इन दिनों खाद की आपूर्ति को लेकर हाहाकार की स्थिति है। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों के अलावा सभी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को अपनी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत उर्वरक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की जांच करते समय दुकानों पर पॉश मशीनों से उर्वरकों की बिक्री, दुकान का बोर्ड, रेट-बोर्ड, स्टाक की स्थिति, कृषकों से रैंडम आधार पर रेट का सत्यापन आदि की जांच करके आख्या प्रेषित का निर्देश दिया।
इसके बाद बृहस्पतिवार को टीम ने जिले के 92 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर मेसर्स वर्मा खाद भंडार लोहिया पुल रुदौली, विकास खाद भंडार रानी मऊ, मवई, सूरज जायसवाल खाद भंडार रानीमऊ, मवई, द्विवेदी खाद भंडार सोहावल, पंचबली खाद भंडार अमानीगंज व किसान खाद भंडार मिल्कीपुर का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
जबकि 21 संदिग्ध उर्वरक के नमूने संग्रहित किए गए हैं, जिनकी जांच प्रयोगशालाओं से कराई जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को 48 समितियों को 400 बोरी प्रति समिति के हिसाब से यूूरिया की आपूर्ति कराई जा रही है।
दो दिन में चंबल एवं सरदार यूरिया की रैक भी जिले में आ रही है, जिसमें से दो हजार मीट्रिक टन यूरिया निजी विक्रेताओं को दिया जाएगा।