फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Explanation sought from 10 officials in Milkipur tehsil

Ayodhya News: मिल्कीपुर तहसील में 10 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 17 Dec 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 17 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from 10 officials in Milkipur tehsil
अयोध्या। जिले की सभी तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। मिल्कीपुर तहसील में 10 अधिकारी अनुपस्थित मिले, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

मिल्कीपुर में एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध कुमार ने शिकायतें सुनीं। यहां आईं 86 शिकायतों में से दो का निस्तारण हुआ। अनुपस्थित रहने पर सीएचसी मिल्कीपुर, हैरिंग्टनगंज और खंडासा के अधीक्षक, चकबंदी अधिकारी मिल्कीपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर, गन्ना विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अमानीगंज व सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस मौके पर एसडीएम राजीव रतन सिंह, तहसीलदार प्रदीप कुमार मौजूद रहे। रुदौली तहसील में एसडीएम अंशिका दीक्षित के समक्ष 82 शिकायतें आईं, जिनमें 11 का निस्तारण हो सका। इस दौरान तहसीलदार राजेश वर्मा, एडीओ भगवान दीन आदि मौजूद रहे। बीकापुर तहसील में एसडीएम विशाल कुमार के समक्ष 210 शिकायतें आईं। इसमें 10 मामलों का निस्तारण हुआ। सोहावल तहसील में 154 शिकायतों में चार का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed