{"_id":"60b3d5bc8ebc3e40c706b48c","slug":"exercise-to-set-up-oxygen-plant-in-chc-bikapur-started-faizabad-news-lko580274688","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी बीकापुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी बीकापुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद शुरू
विज्ञापन
अयोध्या। मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रथम संदर्भन इकाई का दर्जा प्राप्त सीएचसी बीकापुर में कवायद शुरू हुई है।
अधिकारियों के साथ इंजीनियर्स ने रविवार को सीएचसी पहुंचकर परिसर का जायजा लिया और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद जताई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के पूर्वी-दक्षिणी सिरे पर खाली पड़ी जमीन में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह के साथ सीएचसी का स्थलीय निरीक्षण किया था। जंगली पेड़ों को कटवाने एवं साफ-सफाई का निर्देश भी दिया था।
दिल्ली और कानपुर के सर्वे अधिकारियों ने रविवार को सीएचसी पहुंचकर स्थलीय जांच और नापजोख करके सर्वेक्षण किया। इस मौके पर सीएचसी बीकापुर के बीसीपीएम दीपक तिवारी, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सर्वे करने वाली टीम में दिल्ली से आए इंजीनियर जितेंद्र सिंह और कानपुर से इंजीनियर आनंद सिंह शामिल रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि सीएचसी में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सर्वे टीम द्वारा रविवार को सर्वे किया गया है।