{"_id":"5e5aa8db8ebc3ef405352e00","slug":"exam-faizabad-news-lko511337060","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में फेल हो गए 11 केंद्र, मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में फेल हो गए 11 केंद्र, मिली गड़बड़ी
विज्ञापन
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटर की चल रही परीक्षाओं की शासन स्तर से हुई ऑनलाइन निगरानी में जिले के 11 केंद्रों पर तमाम गड़बड़ियां मिली हैं। शिक्षा निदेशक की ओर से इन केंद्रों से स्पष्टीकरण लेते हुए अग्रिम कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर शासन स्तर तक मॉनीटरिंग सेल की स्थापना की गई है। जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से तीन शिफ्ट में तैनात कर्मचारी केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं।
वहीं, शिक्षा निदेशालय में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से प्रदेश के किसी भी केंद्र को किसी भी समय देखा जा सकता है। शिक्षा निदेशक की ओर से बीते दो दिन में किए गए ऑनलाइन निरीक्षण में 11 केंद्रों में गड़बड़ी पाई गई है, जिन्हें चिह्नित करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर मिली खामियां...
शिक्षा निदेशक की ओर से प्राप्त हुए पत्र में उल्लेख है कि 27 फरवरी को द्वितीय पाली में लाइव मॉनीटरिंग के समय केंद्र संख्या 1041 व 1100 ऑफलाइन पाया गया। 28 फरवरी की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान केंद्र संख्या 1266, 1235, 1228, 1010, 1074 व 1111 में एक ही कक्ष निरीक्षए पाए गए। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान केंद्र संख्या 1041 ऑफलाइन मिला एवं 1010 व 1045 में एक कक्ष निरीक्षक पाया गया।