फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Exam

तीसरे दिन जिले में नौ सौ ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

Thu, 20 Feb 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Exam
अयोध्या। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में तीसरे दिन भी अव्यवस्था हावी रही। अधिकांश केंद्रों पर अभी भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों के न पहुंचने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे परीक्षा के सुचारु संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार की परीक्षा में जिले के नौ सौ बच्चे सम्मिलित नहीं हुए। बाराबंकी जिले में एक और बालिका दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ी गई।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान एवं इंटर के चित्रकला (आलेखन/प्राविधिक), रंजन कला तथा द्वितीय पाली में इंटर की भूगोल, भौतिक विज्ञान, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिले के महाराणा प्रताप इंटर कालेज बीकापुर के केंद्र व्यवस्थापक को कार्य शिथिलता के कारण हटाकर उनके स्थान पर राजकीय हाईस्कूल पूरे नंदातिवारी बीकापुर के प्रधानाध्यापक घनश्याम वर्मा को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय प्रेस सेल प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अयोध्या मंडल के जनपद बाराबंकी में संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश वर्मा के साथ कई केंद्रों का निरीक्षण किया तो प्रथम पाली के दौरान जनपद बाराबंकी के सुंदर लाल इंटर कालेज अटौली सैजनपुर में हाईस्कूल की एक छात्रा दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ी गयी, जिसके विरूद्ध केंद्र व्यवस्थापक ने क्षेत्रीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि बृहस्पतिवार की परीक्षा में मंडल में 8060 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिसमें अयोध्या के 900, अंबेडकरनगर के 1654, सुलतानपुर के 2589, बाराबंकी के 1201 और अमेठी के 1716 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed