{"_id":"5d90ead98ebc3e93b4345ba2","slug":"exam-faizabad-news-lko484251114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा आज से
विज्ञापन
अयोध्या। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा सोमवार से होगी। जिले के 20 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा की तैयारी के लिए रविवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई।
परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को आयोजित परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।
प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे व द्वितीय पाली में दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी। बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सात सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीस स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा के दौरान परिसर में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक डिवाइस पूर्ण प्रतिबंधित किया गया है।