{"_id":"629a4c4c04a5f67e062a4286","slug":"ex-mla-s-brother-s-bullying-power-supply-stopped-faizabad-news-lko6335983169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के भाई की दबंगई, बंद करवाई बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के भाई की दबंगई, बंद करवाई बिजली सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। भाजपा के पूर्व विधायक के भाई की दबंगई के चलते कॉलोनी के लोगों करीब छह घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि अपने घर बजली के लो-वोल्टेज के चलते पूर्व विधायक के भाई ने कॉलोनी की लाइट ही बंद करा दी।
यही नहीं उन्होंने करीब 50 मीटर की केबल भी उतरवा लिया। पावर कॉर्पोरेशन की सीढ़ी को भी जबरन रखवा लिया। इसकी सूचना थाना कैंट पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी में बिजली कर्मचारियों ने अपनी सीढ़ी ली व लाइन जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल की।
इस दौरान कॉलोनी के करीब 200 घरों के लोगों को करीब छह घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा, वह भीषण गर्मी में परेशान रहे। मामला थाना कैंट क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी का है।
विज्ञापन
गुरुवार देर रात काफी देर तक बिजली न आने के बाद लोगों ने सिविल लाइन सब स्टेशन फोन कर बिजली न आने का कारण पूछा। इस पर बिजलीकर्मियों ने बताया कि मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के भाई विक्की निवासी बढ़ई का पुरवा व उनके कुछ साथियों ने बिजली कर्मियों को धमकाकर डिफेंस कॉलोनी का 50 मीटर केबल निकलवा दिया है।
बिजली कर्मियों ने बताया कि उन लोगों ने लो-वोल्टेज की बात कहकर गाली-गलौज की। उसके बाद केबल उतरवाकर सीढ़ी व अन्य सामान अपने घर पर रखवा लिया। इससे स्थानीय लोग नाराज हो गए और प्रदर्शन करने लगे।
सूचना पर सहादतगंज चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन विधायक के भाई ने तार जुड़वाने नहीं दिया। बिजली व पुलिसकर्मियों की मान मनौव्वल के बाद उन्होंने बिजली कर्मियों को सीढ़ी दी।
तब जाकर करीब तीन बजे बिजली बहाल हो सकी। वहीं, शुक्रवार को डिफेंस कॉलोनी के लोग नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से मिले। इस दौरान कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र सिंह व एपी सिंह ने उन्हें पूरी बात बताई।
जिसके बाद विधायक ने एसडीओ पंकज तिवारी व थाना कैंट प्रभारी अरुण प्रताप सिंह को बुलाया और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कॉलोनी के लोगों ने इसकी लिखित शिकायत थान प्रभारी से की।
इस संदर्भ में एसडीओ ने बताया कि पूर्व विधायक के भाई विक्की लाइन नहीं जोड़ने दे रहे थे। देर रात पुलिस की मौजूदगी में बिजली आपूर्ति बहाल की। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है, उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।