फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Entry of vehicles restricted in the city from today during Navratri and Durga Puja festival

नवरात्र व दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान आज से शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Wed, 13 Oct 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Entry of vehicles restricted in the city from today during Navratri and Durga Puja festival
अयोध्या। नवरात्र और दुर्गा पूजा महोत्सव पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए बुधवार से यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके तहत नवमी पर्व तक शहर के अंदर किसी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

यातायात उपनिरीक्षक राम राघव सिंह ने बताया कि रिकाबगंज चौराहे से कसाबबाडा की ओर एंबुलेंस, मरीज वाहनों के अलावा सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

इस रूट पर सभी प्रकार के वाहनों पर रहेगी रोक-
पुष्पराज चौराहे से फतेहगंज व मकबरा की ओर।
रिकाबगंज चौराहे से चौक घंटाघर की ओर।
गुदडी चौराहे से चौक घंटाघर की ओर।
रीडगंज चौराहे से चौक घंटाघर की ओर।
फतेहगंज चौराहे से चौक घंटाघर की ओर।
मनूचा तिराहा से फतेहगंज चौराहे की ओर।
शांति चौक से अग्रसेन चौराहा की ओर।
नवीन मंडी चौराहा से अग्रसेन चौराहा की ओर।
रामनगर तिराहा से नाका हनुमानगढी की ओर।
जनौरा से नाका हनुमानगढ़ी की ओर।
यहां बनें पार्किंग स्थल, खड़े होंगे वाहन
पुष्पराज चौराहे पर बिजली घर के सामने खाली मैदान व सड़क किनारे स्टेशन की तरफ।
जीआईसी जेल के पीछे और जीआईसी स्कूल का खाली मैदान।
शांति चौक की तरफ आने वाले वाहन-रोड के किनारे खाली स्थान।
नवीन मंडी की तरफ आने वाले वाहन-रोड के किनारे खाली स्थान।
देवकाली की तरफ आने वाले वाहन-क्षेत्रिय बोर्डिंग मैदान।
रीड़गंज की तरफ आने वाले वाहन- गुलाब बाड़ी का खाली मैदान।
पुलिस लाइन तिराहा की तरफ आने वाले वाहन-पीएनबी बैक के सामने खाली स्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed