फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Enter the details of complaints in the register: Divisional Commissioner

रजिस्टर में अंकित करें शिकायतों का विवरण : मंडलायुक्त

Sun, 14 Aug 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Enter the details of complaints in the register: Divisional Commissioner
अयोध्या। जिले के सभी 18 थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने तारुन व एसएसपी प्रशांत वर्मा ने रौनाही थाने में शिकायतों को सुना। जिले भर में हुए थाना समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या कम रही और 146 शिकायतें ही पहुंचीं जिनमें से महज 22 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

मंडलायक्त नवदीप रिणवा तारुन थाने में आयोजित समाधान दिवस पर पहुंचे और थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत रजिस्टर का निरीक्षण किया और उस पर शिकायतों का विवरण न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिकायतों का विवरण अंकित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने भूमि विवाद के रजिस्टर को भी दुरुस्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आशीष कुमार राय ने बताया कि समाधान दिवस में 21 शिकायतें आईं जिसमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। निराकरण के लिए पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर दी गई है। इस दौरान उप जिला अधिकारी न्यायिक विपिन कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा रौनाही थाने पर आयोजित समाधान दिवस में मौजूद रहे। यहां आठ शिकायतें आईं जिसमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसएसपी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार व अन्य मौजूद रहे।
बीकापुर कोतवाली में तहसीलदार आरके वर्मा ने शिकायतें सुनीं। यहां 15 शिकायतें आईं जिनमें से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे। हैदरगंज थाने में एसडीएम बीकापुर प्रशांत कुमार ने शिकायतें सुनीं। यहां पर 18 शिकायतें आईं जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर थानाध्यक्ष हैदरगंज अशोक कुमार यादव मौजूद रहे।
इनायत नगर थाने में 20 शिकायतें आईं जिनमें से दो शिकायतों का निस्तारण न्यायिक मजिस्ट्रेट मिल्कीपुर अंशुमान सिंह ने किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह मौजूद रहे। गोसाईगंज थाने पर आयोजित समाधान दिवस में छह शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर पल्लवी सिंह, प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा, कानूनगो विजय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
थाना खंडासा में तहसीलदार मिल्कीपुर हेमंत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पांच शिकायतें आईं जिनमें से एक भी शिकायत का समाधान नहीं हो सका।

इसी तरह नगर कोतवाली में तीन में से सभी तीन, कोतवाली अयोध्या में पांच में से दो, पूराकलंदर में पंद्रह में से तीन, महाराजगंज में सात में से शून्य, कुमारगंज में नौ में से तीन, रुदौली में एक में से शून्य, मवई में आठ में से शून्य शिकायतों का निस्तारण हुआ। वहीं, कैंट, महिला थाना, रामजन्म भूमि व पटरंगा थाने में एक भी शिकायत नहीं प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed