फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   employement

आपको नौकरी चाहिए तो 28 को लगेगा मेला

Wed, 14 Oct 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
employement
अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर, बेनीगंज में रोजगार मेले लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी सैमसंग डिस्पले, प्राइवेट लिमिटेड नोएडा से ट्रेनी पद के लिए इंटर पास पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों व बेरोजगार युवाओं का चयन करेगी। आवेदकों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से होगा।
विज्ञापन

आवेदक को सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। आवेदक को अपनी यूजर आईडी के माध्यम से सैमसंग डिस्प्ले कंपनी प्राइवेट लिमिटेड नोएडा में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

पंजीयन व आवेदन किए बिना अभ्यर्थी साक्षात्कार व लिखित परीक्षा में भाग नहीं ले सकता है। सहायक निदेशक सेवायोजन पद्मवीर कृष्ण ने बताया कि अभ्यर्थियों को रोजगार मेला आईडी-3467 पर 26 अक्तूबर की शाम चार बजे तक अपना आवेदन अवश्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी का विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है। बताया कि अधिक जानकारी के लिए प्रवासी श्रमिक व बेरोजगार युवक किसी भी कार्य दिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। सुदूर अंचलों में रहने वाले प्रवासी श्रमिक व बेरोजगार युवक सेवायोजन कार्यालय के पटल सहायक प्रदीप कुमार के मोबाइल नंबर 945120697, अजीत सिंह के मोबाइल नंबर 8299234653 व राकेश कुमार मौर्य मोबाइल नंबर 8318363428 पर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed