फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Electricity system collapsed in Ramnagari, power was going on for hours

रामनगरी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, घंटों गुल रही बिजली

Fri, 01 Jul 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity system collapsed in Ramnagari, power was going on for hours
अयोध्या। शहर के पॉश इलाकों में छह घंटे से लेकर ग्रामीण इलाकों में 18 घंटों बिजली गुल होने से लोग परेशान हुए। 28 जून को अयोध्या के दौरे पर आए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को शहर में 24 व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था, लेकिन 48 घंटे के भीतर ही पावर कॉरपोरेशन के अफसर ऊर्जा मंत्री का आदेश भूल गए।
विज्ञापन

शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। आए दिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती का सिलसिला जारी है। रामनगरी के कई इलाकों सहित शहर के चौक, रीडगंज, साहबगंज, बेनीगंज आदि क्षेत्रों में गुरुवार को भी करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

महबूबगंज, तारुन, बीकापुर, पटरंगा, सोहावल, मिल्कीपुर व अन्य ग्रामीण इलाकों बिजली ने ग्रामीणों को खूब परेशान किया। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण कई इलाकों में केबल और ट्रांसफार्मरों पर लगे जम्पर में तकनीकी दिक्कत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके कारण इलाकों की बत्ती गुल हो गई। लगातार हो रही बारिश के कारण फाल्ट भी ठीक करने में समस्या हो रही थी। मानक के अनुरूप ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
सोहावल का ग्रामीण इलाका लगभग 18 घंटे से अंधेरे में डूबा रहा। बुधवार रात लगभग 12 बजे बिजली गुल हो गई तो गुरुवार शाम लगभग छह बजे आई। दो दिन पहले भी लगातार लगभग 18 घंटे बिजली गुल रही।
किसान ओम प्रकाश सिंह, रज्जन का कहना है कि बिजली आपूर्ति के हालात इतने बदतर हैं कि धान लग पाना मुश्किल हो गया है। वहीं अयोध्या धाम से सटे ग्रामीण इलाकों शाहनेवाजपुर, दर्शननगर, सरेठी, सिरसिंडा आदि गांवों में गुरुवार सुबह आठ बजे गुल हुई बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी।

बारिश के कारण शहर में कई जगह केबल में फाल्ट आ गया है। लालबाग इलाके में मेन केबल पानी से खराब हो गया है। उसको दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति ठीक हो जाएगी।- मनोज कुमार गुप्ता, एक्सईएन, पावर कॉर्पोरेशन अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed