फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Election songs playing on the tune of DJ in marriage

शादी विवाह में डीजे की धुन पर बज रहे चुनावी गाने

Sun, 13 Feb 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Election songs playing on the tune of DJ in marriage
तारुन(अयोध्या)। चुनाव प्रचार में इस बार लाउडस्पीकर का शोर सुनायी नहीं पड़ रहा है। कोविड प्रोटोकाल के तहत चुनाव प्रचार पर आयोग की कड़ी निगरानी की काट निकालने को प्रत्याशी समर्थकों ने प्रचार का अनूठा फंडा खोज निकाला है। चुनावी दौर में हो रहे शादी विवाह के आयोजन के दौरान बजने वाले डीजे पर चुनाव प्रचार के गाने लगा कर झूमा नाचा जा रहा है। ऐसे में सियासी सोच दर किनार कर सभी एक साथ मिलकर नाचते-गाते हैं।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के लिए ज्यादातर पार्टियों ने नवोदित युवा गायकों से प्रचार गीत को गवाया है। यह युवाओं की पसंद बन गए हैं। अब शादी विवाह में गानों के बीच बीच में प्रचार पार्टियों के गीतों को बजाकर युवाओं में मस्ती घुल रही है। शादी ब्याह के ऐसे वीडियो को समर्थक सोशल साइट पर खूब शेयर कर प्रत्याशी का प्रचार भी करते हैं। तारुन के घूरीटीकर से बारात मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के आस्तिकन के पास गई। युवा पारंपरिक गानों पर आनंदित हो रहे थे। द्वार पूजा के समय एकाएक गोसाईगंज विधानसभा का चुनावी गीत बजने लगा तो युवाओं ने जबरदस्त उत्साह के साथ गीतों का लुत्फ उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed