फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Election of the five bodies in the first phase

पांचों निकायों का चुनाव पहले चरण में

Fri, 27 Oct 2017 10:42 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 27 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Election of the five bodies in the first phase
फैजाबाद में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निकाय चुनाव को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। जिले के पांचों निकायों का चुनाव पहले चरण में होगा। इसके साथ ही प्रशासनिक तैयारी चरम पर पहुंच गई है। जिले में चुनाव के लिए अधिसूचना 28 अक्तूबर को जारी हो जाएगी। नामांकन 29 अक्तूबर से शुरू होगा और मतदान 22 नवंबर को होगा। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिया। 
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग से चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी जिले में अधिसूचना जारी करेंगे। जिले में नगर निगम अयोध्या के साथ ही नगर पालिका रुदौली, नगर पंचायत भदरसा, गोसाईगंज और बीकापुर में चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन


निर्वाचन विभाग नगर निगम के मेयर, पार्षद के साथ ही नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासदों के निर्वाचन की अधिसूचना तैयार कर रहा है। आयोग से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिले में निकायों के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 अक्तूबर से शुरू होगी। मतदान 22 नवंबर को होगा और मतगणना एक दिसंबर को कराई जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि जिले में चुनाव पहले चरण में होगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग से जारी चुनाव कार्यक्रम 
नामांकन-29 अक्तूबर से छह नवंबर तक >>नामांकन पत्रों की जांच- सात नवंबर  >>नामांकन पत्रों की वापसी-नौ नवंबर  >>चुनाव चिह्न आवंटन-10 नवंबर  >>मतदान-22 नवंबर >>मतगणना-एक दिसंबर  

ढाई लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
जिले की पांच निकायों में कुल दो लाख 54 हजार 317 मतदाता हैं। इनमें 134553 पुरुष मतदाता और 119764 महिला हैं। नगर निगम अयोध्या में सबसे ज्यादा 191212 मतदाता हैं। 

मेयर, चार अध्यक्ष और 119 सदस्यों का होगा चुनाव
निकाय चुनाव में नगर निगम अयोध्या के लिए एक मेयर के साथ 60 पार्षद, नगर पालिका रुदौली में एक अध्यक्ष के साथ 25 सभासदों, गोसाईंगज में एक अध्यक्ष 12 सभासद, भदरसा में एक अध्यक्ष 11 सदस्य और बीकापुर में एक अध्यक्ष के साथ 11 सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। 

78 केंद्र के 268 बूथों पर पड़ेंगे वोट
जिले में निकाय चुनाव के लिए कुल 78 मतदान केंद्र और 268 बूथ बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक नगर निगम अयोध्या के लिए 52 केंद्र 180 बूथ हैं।

निकाय चुनाव को लेकर डीएम ने कसे पेंच
फैजाबाद। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को सभी रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग अफसरों और प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि मन, वचन, कर्म से निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए कहा। कहा कि सभी अधिकारी कोई कार्य, आचरण एवं व्यवहार ऐसा न करें जो नियमों के विपरीत हो, जिससे कोई समस्या उत्पन्न हो। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा कि समय से ड्यूटी पर पहुंचेे। नामांकन के समय समयावधि का ध्यान रखने, निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के आधार पर जरूरी डाक्यूमेंट अवश्य लेने और नामंाकन के समय नामांकन पत्र की प्री-स्कुुटनी कर कोई कमी मिलने पर उसे तुरंत सही कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्ता, एडीएम एफआर मदन चंद दुबे, एडीएम प्रशासन, मुख्य राजस्व अधिकारी, सभी रिटर्निंग अफसर एवं सहायक रिटर्निंग अफसर ,प्रभारी अधिकारी मौजूद थे। 

महापौर निर्वाचन की व्यय सीमा 10 लाख 
नगर निगम के महापौर व पार्षद का चुनाव ईवीएम से तथा नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या नगर निगम के महापौर के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये, नगर निगम पार्षद के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा एक लाख रुपये, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष की निर्वाचन व्यय अधिकतम सीमा 4 लाख रुपये, नगर पालिका परिषद के सदस्य की अधिकतम व्यय सीमा 40 हजार रुपये, नगर पंचातय अध्यक्ष की एक लाख रुपये, नगर पंचायत सदस्य की 20 हजार रुपये है। 


मेयर की जमानत राशि 12 हजार तो अध्यक्ष की 8 हजार
अयोध्या नगर निगम महापौर के जमानत की धनराशि 12 हजार रुपये, नगर निगम पार्षद की 2500 रुपये और नगर पालिका के अध्यक्ष की जमानत राशि आठ हजार रुपये, नगर पालिका सदस्य की दो हजार रुपये, नगर पंचायत अध्यक्ष की पांच हजार रुपये व नगर पंचायत सदस्य की दो हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed