फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   election

नगर पंचायतों के सृजन से बढ़ गया पंचायत चुनाव को लेकर काम

Sat, 28 Nov 2020 08:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
election
अयोध्या। जिले में सुचित्तागंज और कुमारगंज नगर पंचायतों के सृजन से पंचायत चुनाव को लेकर काम बढ़ने की संभावना है। निकाय में शामिल गांव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया से बाहर होंगे। जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या के साथ ही कुल मतदाताओं की संख्या भी घट जाएगी। इसका असर क्षेत्र पंचायत सदस्य से जिला पंचायत सदस्य के पदों की संख्या पर भी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में नगर निगम के साथ ही अब दो नई नगर पंचायतों का सृजन भी हो गया है। नगर निगम बनने से जिले में 31 ग्राम पंचायतें कम हो गईं थीं। त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण में इन गांवों को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अब दो और नगर पंचायतों के सृजन से जिले में इनमें आंशिक या पूर्ण रूप से 11 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। हालांकि इन गांवों की मतदाता सूची बनाई जा रही है लेकिन अधिसूचना जारी होने के बाद अब ये नगर पंचायतों का हिस्सा होने के कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से इन्हें बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूची से इन गांवों को हटाना पड़ सकता है। इससे जिले की कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 804 से घट जाएगी। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या भी घट जाएगी।
पंचायत चुनाव की दृष्टि से नगर निकाय और नगर पंचायतों के सृजन के बाद न केवल प्रधान पद घटेंगे, बल्कि क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड पर भी इसका असर पड़ना स्वाभाविक है। क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र की जनसंख्या प्रभावित होने से नए सिरे से वार्डों के परिसीमन की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
ऐसे में वार्डों का नए सिरे से निर्धारण होने की संभावना है। हालांकि अधिसूचना जारी होने के बाद अब तक इस बाबत कोई निर्देश नहीं आया है लेकिन प्रशासनिक गलियारे में इसको लेकर चर्चा है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण चल रहा है। दो नई नगर पंचायतों के सृजन के बाद इन गांवों की मतदाता सूची को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed