फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ELECTION COOPERATIVE BANK

Ayodhya News: धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू निर्विरोध चुने गए डीसीबी के चैयरमैन

Sat, 24 Jun 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 24 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
ELECTION COOPERATIVE BANK
अयोध्या। जिला सहकारी बैंक के चुनाव में शुक्रवार को धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू फिर निर्विरोध सभापति व सुरेंद्र पांडेय उपसभापति चुने गए। साथ ही विभिन्न शीर्ष समितियों में भेजे जाने वाले 19 प्रतिनिधियों का चुनाव भी संपन्न हो गया। बैंक का कार्य क्षेत्र अयोध्या व अंबेडकरनगर है। चुनाव को लेकर सहकारी बैंक में भारी भीड़ रही। घोषणा के बाद यहां जश्न का माहौल रहा। लड्डू बांंटा गया। फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भारी भीड़ के बीच निर्वाचन प्रक्रिया शुक्रवार सुबह मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के साथ शुरू हुई। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया के तहत निर्वाचन अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर अनुराग प्रसाद के सामने सभापति उप सभापति व अन्य शीर्ष समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन ही दाखिल किए गए। मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। मय पूरा होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसके बाद सहकारी बैंक में जश्न का माहौल शुरू हो गया। लड्डू बांटे गए। कार्यकताओं ने 51 किलों की फूलों की माला से नए सभापति का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, एमएलसी हरिओम पांडेय, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद., जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंबेडकरनगर साधू वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेडकरनगर मिथलेश, कई ब्लॉक प्रमुख,साधन सहकारी समितियों के अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष समितियों के लिए चुने गए प्रतिनिधि
यूपीसीबी-संजीव सिंह,गीता रानी, जितेंद्र बहादुर सिंह,
पीसीएफ-सरयू प्रसाद दूबे, साधना पांडेय,
पीसीयू-पंकज कुमार सिंह, मनोज मिश्रा, राम मोहन भारती,
कृभको-सियाराम वर्मा,
इफ्को-धर्मेंद्र प्रताप सिंह,
राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ-राजकुमार वर्मा, उषा सिंह,
यूपी उपभोक्ता संघ-वेद प्रकाश गुप्ता, श्यामनाथ शुक्ल,
भारतीय राष्ट्रीय कृषि विपणन संघ-उषा,
यूपी सहकारी जूट एवं कृषि विकास संघ-रंजना, भगौती सिंह
उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी संघ लि.-कृष्ण कुमार पांडेय, पंक श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed