फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Elected unopposed five thousand gram panchayat member

निर्विरोध निर्वाचित हुए पांच हजार ग्राम पंचायत सदस्य

Tue, 15 Dec 2015 11:38 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में शायद यह पहला मौका है जब ग्रामीणों को ग्राम पंचायत सदस्य पद की कोई अहमियत नहीं दिखी। गांव की सरकार में सदस्यों की उपेक्षा का परिणाम रहा कि करीब दो हजार सीटों पर किसी ने नामांकन ही नहीं किया।
विज्ञापन


आधे से ज्यादा सीटों पर केवल एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। अब खाली सीटें भरने के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। अतीत में ग्राम पंचायत में सदस्यों की खासी अहमियत होती थी।
विज्ञापन


गत दो चुनावों से ग्राम पंचायत की तस्वीर खासी बदली है। कई चुने ग्राम पंचायत सदस्यों के प्रधान का रबर स्टैंप बनने से कभी भी बैठक करके  हस्ताक्षर कराए जाने की परंपरा बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान के प्रति अविश्वास प्रस्ताव के नियमों में भी बदलाव के कारण के उनकी अहमियत और कम हो गई। यही कारण है कि प्रधान पद के लिए मारामारी के दौरान सदस्य पद पर ग्रामीणों का आकर्षण इस कदर कम हुआ कि अब कोई नामांकन करने को भी तैयार नहीं रहा।

पंचायत चुनाव के परिणाम के आंकड़े भी कुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य पद के पदों की संख्या 10555 है। इनमें गत चुनाव के दौरान लगभग सवा सात हजार सीटों पर ही नामांकन दाखिल हुए।


नाम वापसी के बाद 5018 सीटों पर एकल प्रत्याशी के होने के चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। महज 2199 सीटों पर चुनाव हुआ। 2057 सीटें खाली रह गईं। अब खाली सीटों पर अगले छह महीने में नए सिरे से चुनाव कराए जाने की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed