{"_id":"5ff9eb7d8ebc3e2e2f1948f9","slug":"elecation-faizabad-news-lko5590271167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी संख्या में समाप्त होंगी ग्राम व क्षेत्र पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी संख्या में समाप्त होंगी ग्राम व क्षेत्र पंचायतें
विज्ञापन
अयोध्या। जिले का पंचायत राज विभाग त्रिस्तरीय पंचायत के वार्डों के आंशिक परिसीमन को अंतिम रूप देने में जुटा है। अब तक मिले संकेतों के अनुसार बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड समाप्त हो जाएंगे। जिला पंचायत के कुछ वार्डों के समाप्त होने के साथ ही कुछ के क्षेत्र में आंशिक परिवर्तन हो सकता है। फिलहाल 10 जनवरी को इसका अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
जिले में नगर निगम के सीमा विस्तार और कुमार और खिरौनी नगर पंचायतों के सृजन के बाद नए सिरे से वार्डों को लेकर आंशिक परिसीमन किया जा रहा है। नगर निगम अयोध्या के सीमा विस्तार में 31 ग्राम पंचायतें पूरी तरह से समाहित हो गई हैं तो खिरौनी सुचित्तागंज नगर पंचायत को लेकर छह ग्राम पंचायतें समाप्त होने वाली हैं कुमारगंज नगर पंचायत में चार ग्राम पंचायतों का वजूद समाप्त होने की संभावना है। इसके साथ ही सीमा विस्तार और नगर पंचायतों के सृजन से बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत के वार्ड भी समाप्त होने वाले हैं।
जिला पंचायत के दो वार्डों के पूरी तरह से समाप्त होने की संभावना है तो कुछ में आंशिक परिवर्तन होने की संभावना है। जिला पंचायतीराज विभाग वार्डों के परिसीमन को लेकर जुटा है। बताया गया है कि अनंतिम प्रकाशन के लिए शनिवार को इसे तैयार कर लिया जाएगा। विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी को इसका अनंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद इस पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। इसके निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।