फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Elderly killed in land dispute, five injured

भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पांच घायल

Sat, 11 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Elderly killed in land dispute, five injured
तारुन। थाना क्षेत्र के गुरौली गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामसमाज की भूमि पर कब्जे को लेकर 65 साल के बुजुर्ग की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं। मृतक के पुत्र की तहरीर पर एक महिला सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या व बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की सूचना पर एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर व सीओ राकेश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे की है। बताया जाता है कि ग्रामसमाज की भूमि पर कब्जे को लेकर गांव के रहने वाले लुट्टुर और रघुनाथ के बीच डेढ़ दशक से विवाद है। मृतक रघुनाथ यादव की पुत्री रीता यादव ने बताया कि चार दिन पहले भूमि को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व जान लेने तक की धमकी दी गई थी। शुक्रवार को विपक्षी रामसुख यादव विवादित जमीन पर छप्पर रखने के लिये ईंट का पिलर और दीवार बनाने लगा। इसी को लेकर विवाद हुआ तो डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर विवाद समाप्त कराया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र शिवराम यादव का कहना है कि विवादित जमीन पर रामसुख की तरफ से जबरिया कब्जा किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर विपक्षी लुट्टुर, राम सुख यादव, प्रदीप यादव, लक्ष्मण यादव, विनोद यादव, राम लग्न, गंगाराम यादव, सीताराम व राम लग्न की पत्नी ने लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, टेंगारी व फावड़ा आदि से लैस होकर घर पर हमला बोल दिया। पिता रघुनाथ (65) को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। भाई नंदलाल, शिवदास और पुत्र रोशन यादव, मां उर्मिला और दादी राजपति (90) को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी तारुन ले गई जहां डॉ. महिपाल सिंह ने घायल रघुनाथ को मृत घोषित कर दिया। घायलों का प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष हरे कृष्णा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रघुनाथ के पुत्र शिवराम की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्राधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed