फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Eight survey teams formed to focus on civic amenities

Ayodhya News: नागरिक सुविधाओं पर फोकस के लिए बनीं आठ सर्वे टीम

Tue, 28 Feb 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 28 Feb 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Eight survey teams formed to focus on civic amenities
अयोध्या। रामनगरी में बढ़ते श्रद्धालुओं के मद्देनजर नागरिक सुविधाओं पर फोकस है। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अफसरों से वीसी के जरिए वार्ता में इसका निर्देश दिया था। एडीए अध्यक्ष व मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सोमवार को अफसरों के साथ इसी मुद्दे पर बैठक की।
विज्ञापन


अयोध्या विकास प्राधिकरण के सभागार में आयोजित बैठक में अयोध्याधाम में आवासीय सुविधा को बेहतर किए जाने के लिए सहायक कलेक्टर कृष्ण कुमार सिंह की अगुवाई में आठ सर्वे टीमें गठित हुईं।
विज्ञापन


यह टीमें गेस्ट हाउस, मैरिज होम, धर्मशाला, मठ मंदिरों सहित अन्य के मालिकों से मिलकर बेसिक स्टैंडर्ड के अनुरूप व्यवस्था के लिए जागरूक करेंगी। बैठक में एडीए के टाउन प्लानर ने बताया कि पार्कों और खुले स्थलों को छोड़कर सभी भूमि का उपयोग होटल के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि होटल स्थापना के लिए जमीन खरीदने वाले लोग/निवेशक/उद्यमी एडीए में आवेदन कर होटल निर्माण की अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि होटल मानचित्र व होटल की स्थापना संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मानचित्र समाधान दिवस प्रत्येक बृहस्पतिवार को 11 बजे से एक बजे तक एडीए में चलाया जाएगा।


उन्होंने नगर आयुक्त को अयोध्या धाम में होटल मानचित्र स्वीकृत करा चुके लोगों के साथ बैठक कर होटल निर्माण शुरू कराने के लिए कहा। बैठक में डीएम नितीश कुमार, नगर आयुक्त विशाल सिंह, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर विशाल कुमार, सहायक कलेक्टर कृष्ण कुमार सिंह, एडीए सचिव, एडीएम प्रशासन, एडीएम टाउन प्लानर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed