{"_id":"5f89d51f8ebc3e9bad321501","slug":"education-faizabad-news-lko545617060","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया 19 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। साकेत स्नातकोतर महाविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2020-21 में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष (बीए, बीएससी एवं बीकॉम) में 19 अक्तूबर से प्रवेश होंगे। प्रवेश के लिए परिसर में चार स्थान चयनित किए गए हैं। यह प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा।
संयोजक डॉ. फौजदार यादव ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन उपलब्ध अंक-पत्र मान्य होेंगे, जिसे अभ्यर्थी को स्वहस्ताक्षरित कर देना होगा। उन्होंने बताया कि बीएससी द्वितीय वर्ष के प्रवेश को वनस्पति विज्ञान प्रयोगशाला, बीएससी तृतीय वर्ष के लिए गणित विभाग, बीए द्वितीय वर्ष के लिए भूगोल विभाग, बीए तृतीय वर्ष के लिए सैन्य विज्ञान विभाग एवं बीकॉम में प्रवेश के लिए वाणिज्य विभाग चुना गया है।
सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रवेश प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर पांडेय ने महाविद्यालय परिसर में आने वाले प्रवेशार्थियों को कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी है।