फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   drowened

भरतकुंड सरोवर में डूबने से किशोर की मौत

Wed, 12 Aug 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
drowened
पूराकलंदर/बीकापुर। पूराकलंदर थाना अंतर्गत भरतकुंड सरोवर में बुधवार करीब दो बजे एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। तालाब में डूबे किशोर को निकालकर परिवारीजन और स्थानीय लोग उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव निवासी शुभम गौड़ (17) पुत्र रामसागर गौड़ बुधवार दोपहर करीब 2 बजे भरतकुंड मंदिर में दर्शन करने गया था। इस दौरान वह सरोवर में नहाने चला गया, नहाते समय पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। स्थानीय लोगों द्वारा शुभम को पानी से निकालकर सीएचसी बीकापुर लाया गया। वहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे बीकापुर कोतवाली के उपनिरीक्षक अंजनी प्रजापति, चंद्रशेखर यादव, आशीष यादव ने पंचनामा करवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक किशोर दो भाइयों में सबसे बड़ा था। बीकापुर कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि घटनास्थल पूराकलंदर थाना क्षेत्र है लेकिन अस्पताल द्वारा सूचना मिलने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed