{"_id":"5ee4f31f8ebc3e433471ebf7","slug":"drowened-faizabad-news-lko5258272101","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला का शव कुएं में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महिला का शव कुएं में पड़ा मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। थाना कैंट स्थित तारापुर रजौली निवासी एक महिला का शव उसके घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। वह तीन दिनों से लापता थी। पुलिस को इसकी जानकारी पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी फुटेज से हुई। इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला पीली रंग की साड़ी पहनकर घर से निकली और घर के पास ही स्थित एक कुएं में जा गिरी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला कुएं में गिरी या उसने आत्महत्या की है।
राजेंद्र वर्मा की पत्नी राजकुमारी (40) तीन दिन पहले घर से लापता हो गई थी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो पता चला कि महिला रात में घर से निकली और घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक कुएं में जा गिरी।
थाना प्रभारी कैंट विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद शुक्रवार की शाम कुएं में तलाश शुरू की गई तो महिला का शव बरामद हुआ। बताया कि महिला ने आत्महत्या की है या वह अचानक कुएं में गिरी, इसकी जांच की जा रही है। बताया कि महिला की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं होने की बात सामने आ रही है।