{"_id":"655bab9c564a9d00610b6737","slug":"drinking-water-supply-is-operational-there-is-no-tap-water-is-on-the-way-faizabad-news-c-97-1-slko1021-5944-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पेयजल आपूर्ति चालू, टोंटी है नहीं, रास्ते में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पेयजल आपूर्ति चालू, टोंटी है नहीं, रास्ते में पानी
Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। पेयजल आपूर्ति चालू कर दी गई, लेकिन टोंटी नहीं लगवाई गईं। अब रास्ते में पानी भर रहा है। चल पाना मुश्किल हो गया है। मोटी पाइप जगह-जगह पंचर है। यह हाल है सोहावल ब्लाॅक क्षेत्र के हरिबंधनपुर गांव का। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने जल निगम के सहायक अभियंता से की, लेकिन दुरुस्त नहीं हो पाया।
गांव के रहने वाले भोला प्रसाद पांडेय, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार, जगदीश, हरिशंकर ने शिकायत की। बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में घर-घर नल का कनेक्शन कर दिया गया। टोंटी केवल छह घरों के पास लगाई गई। मोटे पाइप में जगह-जगह लीकेज हैं। पाइप लाइन से पानी की सप्लाई आती है। पानी बहकर सड़क पर भरा रहता है। कीचड़ व पानी से चल पाना मुश्किल हो रहा है। फिसलकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं। सैकड़ों गैलन पीने का पानी रोज खराब हो रहा है। संबंधित जेई से भी सप्ताह भर पहले कहा गया। ठीक कराने के लिए कहा लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अधिशाषी अभियंता जल निगम अरविंद यादव ने कहा कि लोग टोंटी तोड़ देते हैं, लेकिन इसे ठीक कराया जाएगा।